{"_id":"5e5a5a1f8ebc3ef3e51630b7","slug":"bjp-mla-brothers-including-15-others-fir-ragister-for-abusing-officer-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: भाजपा विधायक के तीन भाइयों सहित 15 पर मुकदमा, कब्जा हटवाते समय अधिकारियों को दिए थे गाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: भाजपा विधायक के तीन भाइयों सहित 15 पर मुकदमा, कब्जा हटवाते समय अधिकारियों को दिए थे गाली
Sat, 29 Feb 2020 06:33 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्जा हटवाते वक्त प्रशासनिक अधिकारियों को गाली देना रुधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल के तीन भाइयों सहित कई अन्य को भारी पड़ा। नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ की तहरीर पर पुलिस ने विधायक के तीन भाइयों समेत 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 26 फरवरी को पांडेय बाजार बांसी रोड के पास प्रशासनिक अधिकारी नगर पालिका की चुंगी घर से कब्जा हटवाने गए थे, जहां विवाद हो गया था। स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रशासनिक अधिकारियों को लौटना पड़ा। इसके बाद नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ घनश्याम चित्रगुप्ता ने पुलिस से लिखित शिकायत की।
तहरीर में कहा कि नगर पालिका के चुंगी भवन एवं भूमि पर कब्जा कर लिया गया है, जिसे हटवाने की कार्रवाई की जा रही थी। मौके पर मौजूद रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल, राजीव जायसवाल, पिंटू जायसवाल सहित पवन जायसवाल, अविनाश पटेल, गोपेश पाल, राजू चौधरी, बबलू, बेचन श्रीवास्तव, मनोज कुमार जायसवाल, नीरज बघेल, गुड्डू चौधरी निवासी मरवटिया, दिनेश जायसवाल, ताड़क जायसवाल निवासी पुरानी बस्ती व एक अन्य अज्ञात एक राय होकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन
गाली देते हुए जेसीबी को तोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।