फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP leader Kailash Vijayvargiya attack on CM Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल में ‘ममता’ नहीं, हिंसा है, भाजपा इसे खत्म करेगी: कैलाश विजयवर्गीय

Fri, 01 Jan 2021 08:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Kailash Vijayvargiya attack on CM Mamata Banerjee
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को ममता सरकार पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘ममता’ नहीं है। वहां हिंसा की राजनीति है। पश्चिम बंगाल में चार दशक से बदले की राजनीति हो रही है। इसे खत्म करके भाजपा वास्तविक लोकतंत्र स्थापित करेगी।  

विज्ञापन


नए साल के पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अचानक गोरखनाथ मंदिर आए और गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किया। इसी बीच मीडिया से बात भी की और पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, उससे पश्चिम बंगाल की जनता नाराज है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाएगी। भाजपा का संकल्प साफ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत को दुनिया का सर्वशक्तिमान देश बनाने का काम चल रहा है। इसी संकल्प का एक हिस्सा पश्चिम बंगाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा बड़े अंतर से जीतने वाली है। पार्टी का मकसद रवींद्र नाथ टैगोर के ‘सोनार बांग्ला’ का निर्माण करना है। यही मकसद पश्चिम बंगाल की जनता का भी है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर हिंसा की राजनीति पूरी तरह से खत्म करेंगे। भाजपा की जीत के साथ ही पश्चिम बंगाल में कानून का राज स्थापित होगा।


 

BJP leader Kailash Vijayvargiya attack on CM Mamata Banerjee
गोरखनाथ मंदिर में कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला।

कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि यह प्रेरणा व तपोस्थली है। बड़े गुरु जी (महंत अवेद्यनाथ) ने यहीं से राष्ट्रचेतना का संदेश दिया है। गुरु गोरखनाथ की साधना स्थली पर आकर नई चेतना व ऊर्जा मिली है। कैलाश विजयवर्गीय का गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने स्वागत किया। गुरु गोरखनाथ से संबंधित पुस्तक भेंट की। विजयवर्गीय ने गोरखनाथ मंदिर में ही भोजन किया, फिर रवाना हो गए।  

राष्ट्रचेतना के केंद्र से दिया बड़ा संदेश
गोरक्षपीठ को राष्ट्रचेतना का बड़ा केंद्र माना जाता है। इस पीठ से जुड़े मठ देश के अलग-अलग राज्यों में हैं। पश्चिम बंगाल में भी मजबूत पैठ है। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री भी हैं। इस लिहाज से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द होगा। इससे पहले ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जनता को संदेश दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास भाजपा की नीति है। तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed