फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP leader died in Lucknow due to coronavirus and four people corona positive got in basti

बस्ती में चार और मिले कोरोना पॉजिटिव, भाजपा नेता की लखनऊ में कोरोना से मौत, जिले में एक्टिव केस 143

Sun, 19 Jul 2020 04:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jul 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
BJP leader died in Lucknow due to coronavirus and four people corona positive got in basti
प्रतीकात्मक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। वहीं जिले के नगर पालिका परिषद चेयरमैन के प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र का रविवार की दोपहर लखनऊ में निधन हो गया। वे पिछले तीन दिनों से बीमार थे, लखनऊ में हुई जांच के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उक्त की पुष्टि भाजपा नेता के परिजनों ने की है।

विज्ञापन


बता दें कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 522 पहुंच गई है। कैली में भर्ती एक मरीज की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 362 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 17 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 143 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। जिले में कोरोना के लिए अब तक 19536 नमूना एकत्रित कर बीआरडी मेडिकल कालेज को जांच के लिए भेजा चुका है। इसमें से 18103 की रिपोर्ट आ चुकी है। 17565 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 522 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। प्रशासन को अभी भी 1253 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed