फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP Jan Vishwas Yatra welcomed in Chauri Chaura assembly constituency Gorakhpur

गोरखपुर में बोले प्रदेश के कानून मंत्री: अपराधियों का ठिकाना जेल, गुंडे-माफिया हो गए भूमिगत

Sat, 25 Dec 2021 08:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Dec 2021 08:35 PM IST
सार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में जन विश्वास यात्रा का स्वागत हुआ। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि योगी राज में शांति का माहौल कायम हो गया है।

विज्ञापन
BJP Jan Vishwas Yatra welcomed in Chauri Chaura assembly constituency Gorakhpur
कानून मंत्री बृजेश पाठक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा सरकार गरीबों, शोषित-वंचितों का सम्मान कर रही है। जब से योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनी है, तब से अपराधियों का ठिकाना जेल है। प्रदेश में शांति का माहौल कायम है। गुंडे-माफिया भूमिगत हो गए हैं। यह कहना है प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक का। वह शनिवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में जन विश्वास यात्रा के स्वागत समारोह व जनसभा में बोल रहे थे।   

विज्ञापन


चौरीचौरा से भाजपा विधायक संगीता यादव की अगुवाई में जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित किया। कानून मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले पहले प्रदेश में गुंडा और माफिया की सरकार चल रही थी। हर तरफ अराजकता का माहौल था। जनता त्रस्त थी। अब सरकार जनकल्याण का काम कर रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार के केंद्र में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और नौजवान हैं। हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। जन विश्वास यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। दोबारा बहुमत की सरकार बनेगी। क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव ने कहा कि जनविश्वास यात्रा को अपार जनसमर्थन मिला है। चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फिर बनेगी भाजपा की सरकार : डॉ रमापति

मुख्य अतिथि व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के प्रति जनता-जनार्दन का विश्वास है। बड़ी संख्या में महिलाएं आई हैं। इससे स्पष्ट होता है कि यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सांसद जगदम्बिका पाल, सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता खुशहाल है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें निरंतर विकास कर रही हैं। भय, भूख, भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। अपराधियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक डॉ. विमलेश पासवान, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, अजय कुमार सिंह टप्पू, आनंद शाही, दीपक जायसवाल, धनुषधारी मणि त्रिपाठी, सोमनाथ सिंह, राहुल श्रीवास्तव, मारकंडेय राय, महंथ सिंह, सबल सिंह पालीवाल, मनोज कुमार शुक्ल व मीडिया प्रभारी केएम मझवार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed