फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP governments worked for the betterment of villages

Gorakhpur News: भाजपा सरकारों ने गांव के बेहतरी के लिए काम किया

Fri, 16 Feb 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 16 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
BJP governments worked for the betterment of villages
गांव चलो अभियान के तहत डेफरा में सदर सांसद ने किया रात्रि विश्राम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गांव के विकास के बारे में भाजपा सरकार हमेशा से ही सोचती रही है। भाजपा की अभी तक जितनी भी सरकारें बनीं है, सभी ने गांव के बेहतरी के लिए कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर योजना में गांव के विकास की चर्चा करते हैं। उनकी इसी सोच की देन है कि गांव में एक दर्जन से अधिक योजनाएं चल रहीं हैं।
ये बातें सदर सांसद रविकिशन शुक्ला ने बृहस्पतिवार को गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के डेफरा गांव में रात्रि विश्राम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। गांव में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता गांवों में लोगों से मिलकर योजनाओं के बारे में बात रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ही बूथ पर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लोगों को मिले, इसका फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर रही है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की सखी बहनों को सशक्त बनाने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है। इस दौरान चन्द्रपाल सिंह राही, सुरेन्द्र चौबे, राजकुमार सिंह, आनन्द पांडेय, विकास गिरी, गणपति भारद्वाज आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed