फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP celebrates victory in Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021

यूपी: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई

Sat, 03 Jul 2021 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jul 2021 08:24 PM IST
सार

क्षेत्रीय कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, गोरखपुर क्षेत्र में 10 सीटें थीं, इसमें से सात पर जीत मिली।

विज्ञापन
BJP celebrates victory in Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने शनिवार को बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और कहा कि अब सारा ध्यान जिलों के विकास पर रहेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिलों में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। दस में से सात सीटें भाजपा ने जीती हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। इससे उत्साहित भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता देरशाम बेनीगंज स्थित कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह को मिठाई खिलाई। एक दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में एतिहासिक जीत मिली है। संगठन व सरकार ने मिलकर रणनीति बनाई और विपक्ष के सारे चक्रव्यूह ध्वस्त हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता खुश है। जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरा जाएगा। जिलों का तेजी से विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य मिलकर काम करेंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आशु ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से काम नहीं चलेगा। जनता विकास कार्यों को देखती है। केंद्र व राज्य सरकार ने विकास की रफ्तार तेज की है।

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि एतिहासिक जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय पदाधिकारी बजरंगी सिंह बज्जू, डॉ बच्चा पांडेय नवीन, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, कार्यालय सह प्रभारी पंकज जायसवाल, महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, सौरभ अग्निहोत्री, श्रवण पांडेय, अशोक मिश्र, विष्णु जायसवाल, गजेंद्र सिंह, पवन चतुर्वेदी, अजय सिंह मौजूद रहे।

 

देवरिया में पहली बार जीती भाजपा

देवरिया में भाजपा ने इतिहास कायम किया है। पहला मौका है भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। देवरिया से भाजपा ने गिरीश चंद्र तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा था। इस सीट पर 1995 से चुनाव हो रहा था, लेकिन भाजपा को जीत नहीं मिल रही थी।

संतकबीरनगर, बलिया और आजमगढ़ में मिली हार
गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष की दस सीटें हैं। इसमें से भाजपा को गोरखपुर (निर्विरोध), देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर और मऊ में जीत मिली है। आजमगढ़ बलिया और संतकबीरनगर से भाजपा प्रत्याशियों को हार मिली है।

शहर लोकसभा क्षेत्र भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यूपी के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को एतिहासिक जीत मिली है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अच्छे कामकाज का प्रमाणपत्र माना जाना चाहिए। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रत्याशियों ने बेहतरीन चुनावी रणनीति बनाई। 75 में से 67 सीटों पर जीत मिली है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है। स्पष्ट जनादेश है। इसी तरह का नतीजा आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed