{"_id":"60d1ec6d8ebc3e2ee70ea632","slug":"bjp-announces-names-of-morcha-presidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा ने किया मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा ने किया मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा, यहां देखें पूरी सूची
Tue, 22 Jun 2021 09:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:01 PM IST
सार
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने मोर्चों के अध्यक्षों के नाम का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्षों के नाम का एलान कर दिया गया है। इसके जरिए जातीय समीकरण भी साधा गया है। हर वर्ग से प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अब अध्यक्ष अपनी कमेटी का गठन करेंगे। यही टीम आगामी विधानसभा चुनाव लड़ाएगी। पहले से ज्यादा प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ लखनऊ में बैठक के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को मोर्चा अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के मुताबिक गोरखपुर की अमिता गुप्ता को महिला मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
अमिता को जिला, महानगर और क्षेत्रीय कमेटी में काम करने का लंबा अनुभव है। आजमगढ़ (लालगंज) के पुरुषार्थ सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी बस्ती के गोपेश्वर त्रिपाठी को दी गई है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के शिवनाथ चौधरी पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने हैं। लालगंज के चंदू सरोज अनुसूचित मोर्चा, गोरखपुर जिला इकाई के कृष्ण कुमार गौड़ को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और देवरिया के नसुरुद्दीन अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष की सहमति से सभी पदाधिकारी जल्द ही अपनी-अपनी टीमें बना लेंगे।