{"_id":"619f8fe571571507dd5fa8e7","slug":"bill-of-rs-86794-came-after-13-years-of-disconnection-of-electricity-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: विद्युत कनेक्शन कटवाने के 13 साल बाद आया 86,794 रुपये का बिल, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: विद्युत कनेक्शन कटवाने के 13 साल बाद आया 86,794 रुपये का बिल, उपभोक्ता परेशान
Thu, 25 Nov 2021 07:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:00 PM IST
सार
यह मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मथुरा छापर गांव का है। यहां 2008 में बलवंत को 15,917 रुपये जमा करने का बाद नोड्यूज दिया गया था। इसके बाद भी 86,794 रुपये का बिल आया है।
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विद्युत कनेक्शन कटवाने के 13 साल बाद निगम ने 86,794 रुपये का बकाया बिल भेजा। इससे किसान परेशान है। यह हाल तब है जब किसान उस वक्त सारी प्रक्रिया पूरी कर 15,917 रुपये जमा किए थे। इसके बाद उसे नोड्यूज की रसीद भी दी गई। वहीं निगम के अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मथुरा छापर गांव निवासी बलवंत सिंह ने वर्ष 2008 में अपना विद्युत कनेक्शन बंद करने का पत्र दिया। निगम ने 15917 रुपये जमा कराने के बाद बलवंत का कनेक्शन बंद करने का आदेश दिया। किसान ने कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद धन जमा करा दिया। इसके बाद विद्युत निगम ने उनको नो ड्यूज भी दे दिया।
विज्ञापन
13 साल बाद निगम ने बलवंत सिंह को 86,794 जमा कराने का नोटिस जारी कर दिया। नोटिस मिलते ही किसान सकते में आ गए। बृहस्पतिवार को उन्होंने निगम के अधिकारियों को वर्ष 2008 में कनेक्शन बंद करने की रसीद के साथ शिकायती पत्र दिया। अगर कनेक्शन बंद करने और नो ड्यूज का कागजात गायब हो गया होता तो शायद किसान को पूरे रुपये जमा करने पड़ते। शिकायती पत्र मिलने के बाद बिजली निगम में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता राम सेवक राम ने कहा कि उपभोक्ता के पास कनेक्शन कटने और भुगतान जमा करने का रसीद है तो वह कार्यालय में आकर संपर्क करें। नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।