फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five youths arrested with ten stolen bikes in gorakhpur

Gorakhpur News: चोरी की दस बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Mon, 07 Aug 2023 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 07 Aug 2023 10:39 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रविवार को पुलिकर्मी भौराबारी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोनू और अमन को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाइक चोरी कर गैराज में छिपा देते हैं और फिर वहीं बेचा करते हैं।

विज्ञापन
Five youths arrested with ten stolen bikes in gorakhpur
कैंपियरगंज में बरामद की गई चोरी की बाइक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार को चोरी की बाइक के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस बाइक, दो चेचिस, एक इंजन, दो चाभी, तीन साइलेंसर, चार मोबाइल फोन व 900 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान महराजगंज के पनियरा के लक्ष्मीपुर मजुरी निवासी अनुज उर्फ प्रिंस, महराजगंज के कोतवाली इलाके के के पिपरदेउरा निवसी अमर उर्फ मनि उर्फ बाबू, कैंपियरगंज के भैरोबारी निवासी सोनू उर्फ दुर्गेश, पनियरा के श्रवण और भौराबारी के दुर्गा जायसवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रविवार को पुलिकर्मी भौराबारी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोनू और अमन को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाइक चोरी कर गैराज में छिपा देते हैं और फिर वहीं बेचा करते हैं। उनकी निशानेदही पर पुलिस महराजगंज के तीन गैराज पर पहुंची, जहां से चोरी की अन्य बाइकें बरामद कर ली गईं। पुलिस ने सभी को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कर लिया और आरोपियों को जेल भिजवा दिया। एसपी ने बताया कि बाइक किसकी है, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

गोरखपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पिपराइच के उनौला निवासी परमेश्वर पांडेय के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया ,जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed