{"_id":"630093b36fd7fc271220830c","slug":"bike-riding-miscreants-asked-woman-address-and-snatched-gold-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पूछा पता, सोने की चेन छीनकर भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पूछा पता, सोने की चेन छीनकर भाग निकले
Sat, 20 Aug 2022 01:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:27 PM IST
सार
सुबह घर के दरवाजे के सामने झाड़ू लगा रहीं मीना से बाइक सवार दो युवकों ने पता पूछा और मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार शहर के लोगों की नेकदिली का फायदा बेखौफ चोर-उचक्के उठा रहे हैं। कभी एटीएम बूथ में मदद तो कभी पता पूछने के बहाने बदमाश लोगों को चूना लगा रहे हैं। कुछ ऐसा ही शुक्रवार को इलाके के जंगल सिकरी रामअवध नगर कॉलोनी में मीना यादव के साथ हुआ।
विज्ञापन
सुबह घर के दरवाजे के सामने झाड़ू लगा रहीं मीना से बाइक सवार दो युवकों ने पता पूछा और मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जंगल सिकरी रामअवध नगर कॉलोनी निवासी मीना यादव पत्नी हरिलाल यादव शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे घर के बाहर दरवाजे पर झाड़ू लगा रहीं थीं। इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आए। बदमाशों ने पूछा कि मिश्रा जी का मकान किधर है, पता पूछने के बहाने ही एक बदमाश महिला के करीब गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि यहां कोई मिश्रा नहीं रहते हैं। वह झाड़ू लगाने लगीं इस बीच उनमें से एक युवक ने झपट्टा मार कर चेन खींच ली। महिला जब तक शोर मचातीं और लोग एकत्र होते तब तक स्नेचर फरार हो चुके थे। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और कालोनी में कुछ मकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर जांच पड़ताल कर रही है।