फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike riding miscreant absconds after snatching chain from woman who went for morning walk

Gorakhpur News: मॉर्निंग वॉक पर गई महिला की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

Sat, 24 Aug 2024 05:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreant absconds after snatching chain from woman who went for morning walk
कैंट इलाके में हुई घटना, आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके के रानीडीहा चौराहे के पास बृहस्पतिवार को मार्निंग वॉक पर गई महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपाची बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर प्राप्त कर ली है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।


जानकारी के मुताबिक, रानीडीहा निवासी पारकली देवी पत्नी मोतीलाल ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह भी टहलने के लिए निकली थीं। रानीडीहा चौराहे पर पहुंची तो एक व्यक्ति साथ टहलने लगा और बातचीत करने लगा। कुछ संदेह हुआ तो महिला वापस घर की तरफ आने लगी तो वह व्यक्ति भी साथ आने लगा। जब महिला रानीडीहा पेट्रोल पंप के सामने, मछली मंडी के पास पहुंची तो उस व्यक्ति ने गले में पहने हुए सोने की चेन को जबरदस्ती छीनकर अपने बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। महिला ने परिवार वालों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की फोटो ले लिया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed