{"_id":"62469b1e18561f5d9704b271","slug":"bike-riding-husband-and-wife-looted-jewelry-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार पति-पत्नी को पीटकर लूटा गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार पति-पत्नी को पीटकर लूटा गहने
Fri, 01 Apr 2022 11:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:56 AM IST
सार
पिपराइच इंस्पेक्टर मधुप मिश्रा ने बताया कि वह मौके पर गए थे। आरोपी पास के गांव का रहने वाला विधान यादव है। पीड़ित पति ने अश्लील हरकत करने व गहने लूटने की बात कही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। गहनता से जांच के बाद तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके में गुरूवार की रात मंदिर से दर्शन कर घर आ रहे पति-पत्नी को पीटकर गहने लूट लिए गए हैं। पीड़ित की सूचना पर तत्काल इंस्पेक्टर पिपराइच मधुप मिश्रा मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी पत्नी का हाथ खींचकर खेत में ले जाकर गहने लूट लिया गया और उससे अश्लीलता की गई। विरोध करने पर पति का सिर फोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि पिपराइच इलाके के रजही आजाद नगर वनटांगिया निवासी मनीष अपनी पत्नी खुशबू के साथ गुरूवार की शाम बाइक से पास के ही भोगवा माता मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर वह रात में घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में एक डंपर आ रहा था। बाइक के आगे डंपर खड़ी कर चालक ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपी ने अपने दो साथियों को भी फोन कर बुला लिया। मनीष का कहना है उन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने लगा कि महिला कौन है। वह बताता रहा कि वह उसकी पत्नी है लेकिन उन लोगों ने विश्वास नहीं किया।
आरोप है कि दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक युवक उसकी पत्नी का हाथ पकड़कर खेत की ओर ले गया। उसका गहने यानि मंगलसूत्र व मोबाइल लूट लिया। इस दौरान उन लोगों ने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया और विरोध करने पर उसका सिर फोड़ दिया। किसी तरह वह बाइक लेकर गांव की ओर पहुंचा और लोगों को बताया व पुलिस को सूचना दी।