फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike riders beat up brothers in Gorakhpur

Gorakhpur: गोरखपुर में सगे भाइयों को बाइक सवारों ने पीटा, मामूली बात पर हुआ था विवाद

Wed, 06 Jul 2022 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Jul 2022 12:16 PM IST
सार

 पीड़ित के पिता ने तहरीर में लिखा कि मनबढ़ अपने गांव के अगल बगल के एक दर्जन लोगों के साथ दुबारा आए और घर में घुसकर मारे पीटे। जिसमें मेरा पुत्र शालू (25) भी घायल हो गया।

विज्ञापन
Bike riders beat up brothers in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीटी रावत बाजार में मंगलवार को दो सगे भाइयों की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना की तहरीर पीड़ित के पिता भीटी रावत निवासी संजय गुप्ता ने दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम 6 बजे अमन (15) पुत्र संजय अपने लोहे की दुकान से 50 मीटर दूर स्थित आवास पर साइकिल से जा रहा था। आवास में ही कपड़े की दुकान है।
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक सवार तीन मनबढ़ इसी दिशा में जा रहे थे। बीच में एक वृद्ध के आने के कारण मनबढ़ों की बाइक रुक गई। इसके बाद बाइक सवारों ने बेल्ट तथा थप्पड़ से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना जैसे घर तथा अगल बगल के लोगों को लगी तो लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। तबतक यह लोग भाग चले। पीड़ित के पिता ने तहरीर में लिखा कि मनबढ़ अपने गांव के अगल बगल के एक दर्जन लोगों के साथ दुबारा आए और घर में घुसकर मारे पीटे। जिसमें मेरा पुत्र शालू (25) भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed