{"_id":"60680e88656b4357fc0c747a","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-jackal-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: तेज रफ्तार बाइक सवार सियार से टकराया, इलाज के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: तेज रफ्तार बाइक सवार सियार से टकराया, इलाज के दौरान युवक की मौत
Sat, 03 Apr 2021 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के छनवतिया चौराहे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार युवक सड़क पार कर रहे सियार से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विपिन मिश्रा 18 निवासी पिपरी ठाकुर थाना वाल्टरगंज किसी काम से बस्ती शहर गया हुआ था। वहां लौटते समय देर रात सियार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर करने के बाद लखनऊ पहुंचते ही विपिन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां इकलौते बेटे के मौत की सूचना से बेहोश हो गई। घटना सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
हर कोई विपिन आकस्मिक मौत की घटना सुनकर स्तब्ध है। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता की मौत भी चार वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। विपिन ही अपनी मां का इकलौता सहारा था। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।