{"_id":"69d815d7f5e04d97f50d229d","slug":"bike-rider-dies-after-collision-with-pickup-companion-critical-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1284246-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
Fri, 10 Apr 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
- चौरी चौरा थानाक्षेत्र में महुअवा बुजुर्ग हनुमान मंदिर के पास हादसा, प्राथमिकी दर्ज
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के महुअवां बुजुर्ग हनुमान मंदिर के पास पिकअप की टक्कर से बलिराम गौड़(28) की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मृतक विंद्रावती की मां की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गौनर निवासी बलिराम गौड़ अपने मित्र दीपक विश्वकर्मा के साथ बीते एक अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से डुमरी घर लौट रहे थे। जैसे ही वे महुअवां हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बलिराम गौड़ और उनके साथी को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पिकअप वाहन की फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली। आनन-फानन में घायल बलिराम को एम्स गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके साथी का इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण परिजन तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।