बस्ती: दवा लेने निकली वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत
नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से दवा लेने निकली महिला को अयोध्या-गोरखपुर हाइवे पर सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित तिलकपुर गांव की 70 वर्षीय अनुरूपा प्रजापति पत्नी स्वर्गीय राम नाथ प्रजापति अपने घर से दवा लेने के लिए निकली थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते समय बस्ती से फैजाबाद की ओर तीव्र गति से जा रही एक मोटरसाइकिल की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
हादसे में महिला घायल, अयोध्या रेफर
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटे लोग उसे इलाज के लिए सिकंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में घायल महिला को अयोध्या की श्रीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रिधौरा की जूना पत्नी मोहर्रम अली अपने बहनोई नूर हसन के साथ दांत में दर्द का इलाज कराने बाइक से परशुरामपुर बाजार जा रही थी। रायपुर पुलिया के पास पीछे से आ रही अज्ञात बाइक ने नूर हसन की बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठीं जूना नीचे गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है।