फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike-borne miscreants robbed a woman security guard of her mobile phone.

Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिक्योरिटी गार्ड से मोबाइल लूटा

Fri, 10 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants robbed a woman security guard of her mobile phone.
- शाहपुर इलाके का मामला, हेलमेट पहने बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहा से महुआ तिराहा जाने वाली सड़क पर बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। पीड़िता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से नेपाल की रहने वाली ऋचा गिरि शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर-3 में किराए के मकान में रहती हैं। वह फातिमा अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर वह पैदल अपने क्वार्टर लौट रही थीं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि श्रीराम चौराहा से महुआ तिराहा जाने वाली सड़क पर एक किराना दुकान से घरेलू सामान खरीदने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ीं, तभी पीछे से हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश आए और उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी महुआ तिराहा की ओर भाग निकले। ऋचा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed