फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bihar woman was murdered and her body was thrown in Koni

शव की सोशल मीडिया से हुई पहचान: गोरखपुर में महिला की हत्या, गांव से बाहर पति ने फेंक दी थी लाश

Thu, 07 Dec 2023 10:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 10:18 PM IST
सार


बिहार की महिला की हत्या कर लाश को कोनी में फेंक दिया था। पांच दिसंबर को महिला की लाश मिली थी। जिसके बाद सोशल मीडिया से पहचान हुई। 

विज्ञापन
Bihar woman was murdered and her body was thrown in Koni
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स इलाके के माड़ापार कोनी फरेन नाला के पास पांच दिसंबर को मिली महिला की लाश की पहचान बिहार प्रांत के गोपालगंज निवासी आशा (28) के रूप में हुई। पति नागेंद्र सिंह ने हत्या करने के बाद गांव के शव प्रधान की मदद से कार से लाकर फेंका था।

विज्ञापन


पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया था। जिसे देखकर कुशीनगर के एक शख्स ने जानकारी दी। आशा का मायका कुशीनगर जिले के तरया सुजान के रामपुर बंगरा गांव में है। वह यहां के कमल सिंह की बेटी थी। एम्स पुलिस ने गोपालगंज पुलिस को सूचना दी है। वहां पर दहेज हत्या का केस दर्ज है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पांच दिसंबर को एम्स इलाके के कोनी के पास पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। गला कसकर उसकी हत्या की गई थी। पहले ही दिन पुलिस को आशंका थी कि हत्या करने के बाद शव को लाकर फेंका गया है। पुलिस ने महिला का शव सोशल मीडिया पर वायरल कर आसपास के जिले की पुलिस से मदद भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बृहस्पतिवार दोपहर में सोशल मीडिया पर फोटो देखकर एक युवक ने पुलिस से संपर्क किया। एम्स पुलिस को उसने बताया कि आशा की फोटो है और उसका मायका व ससुराल भी बता दिया। गोपालगंज पुलिस को एम्स पुलिस ने फोटो भेजा और फिर उसकी पहचान आशा के रूप में होने के बाद मायके से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया। गोपालगंज पुलिस भी गोरखपुर आ रही है और पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट लेकर जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।


महिला के शव की पहचान गोपालगंज, बिहार की आशा के रूप में हुई है। गोपालगंज पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। उन्हें जानकारी दे दी गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed