{"_id":"5f7b64261c44045aca1058ca","slug":"big-road-accident-in-up-bolero-collides-with-two-bikes-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा, बोलेरो और दो बाइकों की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा, बोलेरो और दो बाइकों की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत
Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देर रात लार-सलेमपुर मार्ग पर माधोपुर गांव के सामने बोलेरो और बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। चीख पुकार की आवाज सुन राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
राहगीरों ने घायलों को गड्ढे से निकाला और सीएचसी लार भिजवाया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात लार की तरफ से जा रही तेज रफ़्तार बोलेरो ने लार सलेमपुर मार्ग पर माधोपुर गांव के सामने सलेमपुर के तरफ से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की दिवार से टकरा गई। मौके पर चीख पुकार की आवाज सुनकर रुके राहगीरों ने बोलेरो और गड्ढे से शवों को बाहर निकाला। वहीं दो घायलों को लोगों के सहयोग से सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अभी तक मृतकों का पता नहीं चल सका है कि वह कहां के हैं और कहां जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त कराने के प्रयास कर रहे हैं।