फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   big road accident in Siddharthnagar Bolero collided with a culvert

यूपी: सिद्धार्थनगर में बड़ा सड़क हादसा, पुलिया से टकराई कार, तीन बच्चों समेत छह की मौत, चार जख्मी

Mon, 16 Nov 2020 05:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
big road accident in Siddharthnagar Bolero collided with a culvert
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां सदर थानाक्षेत्र के नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर स्थित बढ़या गांव के पास एक कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सभी लोग सिवान (बिहार) स्थित मैरवा धाम में मुंडन कराने के लिए जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के रक्सेल गांव निवासी मुनील के बेटे हिमांशु (3) और बेटी शिवांगी (7) का मुंडन होना था। मुंडन कार्यक्रम मैरवा धाम में होना था। सोमवार सुबह कार से परिवार के सदस्य एक साथ निकले थे। बताया जा रहा है कि सदर थानाक्षेत्र के नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर स्थित भरवलिया गांव के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में हिमांशु, शिवांगी, उमेश (18), सरस्वती (65) पत्नी विशंभर, सावित्री (42) पत्नी राजेंद्र और बुआ कमलावती (35) पत्नी उग्रीम निवासी रमवापुर थाना चिल्हिया की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि मुनील (30) उसकी पत्नी सविता (26), पुत्र शिवांशु (4) और बहन गीता (12) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पुरानी नौगढ़ चौकी पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ।

गीता और शिवांशु की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस बाबत एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों को इलाज करवाया गया और घटनास्थल का भी जायजा लिया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई, चार घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर थी, उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed