{"_id":"67adb12cfbc9f9d82b0678b8","slug":"big-road-accident-in-kushinagar-auto-rams-into-truck-parked-on-road-many-killed-including-driver-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा... सड़क पर खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, चालक समेत चार की मौत; कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा... सड़क पर खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, चालक समेत चार की मौत; कई घायल
Thu, 13 Feb 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:16 PM IST
सार
यूपी के कुशीनगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क पर खड़े गन्नों से लदे ट्रक में एक ऑटो पीछे से टकरा गया। हादसे में चालक समेत चार की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन
Road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हाटा कप्तानगंज मार्ग के मथौली नगर पंचायत में किसान इंटर कालेज के सामने सड़क पर खड़े गन्ने से लदे ट्रक में ऑटो भिड़ गया। भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा गुरुवार की सुबह करीब छह बजे हुआ। ऑटो कप्तानगंज की ओर से आ रहा था। ऑटो में सवारी भरी थीं। ऑटो ने गन्ना लदे सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक गन्नों से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।