{"_id":"65a0f5b2709fa058c9066ba3","slug":"big-companies-show-interest-in-convention-center-application-date-extended-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: कन्वेंशन सेंटर के लिए बड़ी कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, आवेदन तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: कन्वेंशन सेंटर के लिए बड़ी कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, आवेदन तिथि बढ़ी
Fri, 12 Jan 2024 01:47 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:47 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर को लेकर बड़ी कंपनियों की रुचि दिखाने पर आवेदन तिथि को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
गोरक्षनगरी का गौरव रामगढ़ताल।
- फोटो : राजेश कुमार (संवाद)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ताल के किनारे चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर में कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर बनने वाले इस कन्वेंशन सेंटर के लिए इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) भी आगे आई है। बड़ी कंपनी की रुचि को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी तक बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जीडीए ने 24 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था तो होगी ही, फाइव स्टार होटल, एलीट क्लब, यूपी हाट व आध्यात्मिक पुस्तकालय आदि भी बनाए जाएंगे। इसके विकास और संचालन के लिए रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल जारी किया गया है। दो बार प्री बिड मीटिंग भी हो चुकी है।
पहले कुछ कंपनियों की ओर से रुचि दिखाई गई है। अब आईएचसीएल की ओर से भी इस परियोजना के लिए आवेदन करने की इच्छा जताई गई है। कन्वेंशन सेंटर एवं अन्य सुविधाओं के लिए दी जाने वाली जमीन 33 साल के लीज पर होगी। फाइव स्टार होटल के लिए मिलने वाली जमीन 99 साल के लीज पर दी जाएगी।