{"_id":"615fc8558ebc3e0c3f5dec84","slug":"big-accident-people-injured-after-double-decker-bus-overturned-on-four-lane-at-lucknow-gorakhpur-fourlane","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में हादसा: फोरलेन पर पलटी पुणे से सिद्धार्थनगर जा रही डबल डेकर बस, एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में हादसा: फोरलेन पर पलटी पुणे से सिद्धार्थनगर जा रही डबल डेकर बस, एक दर्जन घायल
Fri, 08 Oct 2021 09:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:56 AM IST
सार
अमहट नए पुल की रेलिंग के टकराने से हादसा हुआ। बस में बलरामपुर आदि जिले के यात्री सवार थे। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार की सुबह लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर पुणे से सिद्धार्थनगर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। नगर थाने के अमहट पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी बस में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया। इनमें एक बालिका समेत दो को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एनएचएआई टीम की मदद से सड़क पर बिखरा सामान और पलटी बस को किनारे कराया और यातायात बहाल कराया।
बताया जा रहा है कि डबल बस पुणे से सिद्धार्थनगर जा रही थी। करीब 110 यात्री सवार थे। शुक्रवार भोर में बस्ती जिले में पहुंच कर बस रुकी थी। चाय पीने के बाद यात्री इटावा सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुए। सुबह करीब 6:00 बजे नगर थाने के अमहट पुल पर बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में बलरामपुर आदि जिले के यात्री सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें एक महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
घायलों में राहुल निवासी जमोहरा तुरकौलिया कपिलवस्तु नेपाल, आरके गोस्वामी निवासी सूरत थाना तौलिहवा सिद्धार्थनगर, हफीजुल्लाह निवासी सिमर थाना इटवा सिद्धार्थनगर, रामविलास निवासी हटवा थाना इटवा सिद्धार्थनगर, ताहिरा खातून पत्नी रहमतुल्लाह निवासी बेवा चौराहा डुमरियागंज सिद्धार्थनगर, राजकुमार निवासी बसंतपुर थाना पचपेड़वा बलरामपुर, रामनाथ विश्वकर्मा निवासी पोखर बिटवा थाना इटवा सिद्धार्थनगर, सुफियान निवासी बेवा चौराहा डुमरियागंज सिद्धार्थनगर, सुनील कुमार निवासी कोटवा कला थाना गैसड़ी बलरामपुर, स्वामी दयाल निवासी भगवान नगर थाना तुलसीपुर बलरामपुर, पंचम निवासी जैतापुर थाना गौरा चौकी बलरामपुर सतीश निवासी ठीकहना थाना गौरा चौराहा बलरामपुर शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें सुफियाना को जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।