{"_id":"61cbea64e272e114051b71ca","slug":"big-accident-in-deoria-uncontrolled-truck-hit-house-one-died-due-to-being-buried-in-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसा: अनियंत्रित ट्रक कच्चे मकान में घुसा, दो की मौत, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसा: अनियंत्रित ट्रक कच्चे मकान में घुसा, दो की मौत, दो की हालत नाजुक
Wed, 29 Dec 2021 11:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:48 AM IST
सार
मकान ढहने से मलबे में कई लोग दब गए। जिसमें से तीन लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रघवापुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रक एक कच्चे मकान में घुस गया। हादसे में मकान में सो रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से दो की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली के देवरिया कसया मार्ग पर रघवापुर गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे मिथुन कुमार के कच्चे मकान में गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। घर में सो रहे वीरू (15) पुत्र मिथुन, भोलू (19) पुत्र जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि सनी (07) पुत्र जितेंद्र, माया (17), ज्योति पुत्री मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने क्रेन को बुलाया और घायलों को निकालने में जुट गए। गंभीर रूप से घायल सनी, माया को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद अफरा- तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इसके बाद घायलों को निकाला जा सका। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।