फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bhojpuri film actress Raksha Gupta visit Gorakhpur

गोरखपुर में बोलीं अभिनेत्री रक्षा: सीएम का फैसला सही, अश्लील फिल्मों को नहीं मिलना चाहिए अनुदान

Sat, 25 Sep 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Sep 2021 05:55 PM IST
सार

मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया निवासी रक्षा की शिक्षा दिल्ली में हुई। दिल्ली में ही उन्होंने नृत्य व थिएटर से अभिनय की बारीकियों को सीखा। वर्ष 2014-15 में ‘नचबलिए सीजन-छह’ में सेकंड रनर अप रहकर रक्षा पहली बार सुर्खियों में आई थीं।

विज्ञापन
Bhojpuri film actress Raksha Gupta visit Gorakhpur
अभिनेत्री रक्षा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री रक्षा गुप्ता का कहना है कि अश्लील भोजपुरी फिल्मों को अनुदान नहीं मिलना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ का  निर्णय बिल्कुल सही है। अश्लील भोजपुरी फिल्मों को अनुदान नहीं दिया जाना चाहिए। अपनी फिल्म ‘अपराधी’ की शूटिंग के लिए गोरखपुर पहुंची रक्षा शुक्रवार को विजय चौक स्थित एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया निवासी रक्षा की शिक्षा दिल्ली में हुई। दिल्ली में ही उन्होंने नृत्य व थिएटर से अभिनय की बारीकियों को सीखा। वर्ष 2014-15 में ‘नचबलिए सीजन-छह’ में सेकंड रनर अप रहकर रक्षा पहली बार सुर्खियों में आई थीं। उनकी पहली फिल्म ‘ठीक है’ में वे निरहुआ के साथ लीड रोल में हैं।
विज्ञापन


पहली रिलीज फिल्म ‘कमांडो अर्जुन’ है, यह रूपहले पर्दे पर लगातार तीसरे सप्ताह धूम मचा रही है। नसीहत, किंग, घरवाली-बाहरवाली दो फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म ‘जोश’ व धार्मिक फिल्म ‘वध’ भी बनकर तैयार है। हिंदी में भी ‘विश’, ‘द डार्क जंगल’ फिल्म में काम की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनहरा है भोजपुरी फिल्मों का भविष्य
भोजपुरी फिल्मों के भविष्य पर बात करते हुए रक्षा ने कहा कि हिंदी के बाद देश में सबसे ज्यादा भोजपुरी भाषी ही हैं। इसलिए इसका भविष्य सुनहरा है। पिछले कुछ वर्षों में मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल यादव व निरहुआ जैसे कलाकारों ने भोजपुरी फिल्मों को राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित किया है। अपनी भाषा में बनी फिल्मों को यूपी, बिहार व झारखंड के लोग नहीं देखेंगे तो कौन देखेगा। अपनी भाषा को हर किसी को प्रोत्साहित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed