{"_id":"6168348b6224da322d2d1352","slug":"bharat-darshan-yatra-train-got-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी: कोरोना का भय खत्म, भारत दर्शन यात्रा ट्रेन हुई फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी: कोरोना का भय खत्म, भारत दर्शन यात्रा ट्रेन हुई फुल
Thu, 14 Oct 2021 07:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:18 PM IST
सार
अभी तक भारत दर्शन यात्रा वाली ट्रेनों में सीटें फुल नहीं हो पाती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, छूटने के तीन दिन पहले ही ट्रेन में एक भी सीट नहीं बची है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : twitter
विस्तार
कोरोना का भय अब लोगों में खत्म हो गया है। पिछले दो वर्षों में यह पहला मौका है कि गोरखपुर से चलने वाली भारत दर्शन यात्रा ट्रेन फुल हो गई है। 16 अक्तूबर को चलने वाली यह ट्रेन सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराएगी। इसके तहत श्रद्धालुओं को 12 रात और 13 दिन का टूर पैकेज मिला है।
विज्ञापन
अभी तक भारत दर्शन यात्रा वाली ट्रेनों में सीटें फुल नहीं हो पाती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, छूटने के तीन दिन पहले ही ट्रेन में एक भी सीट नहीं बची है। इस ट्रेन में गोरखपुर के अलावा देवरिया सदर, बेल्थरारोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी में बैठने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात के समय का शाकाहारी भोजन मिलेगा। ठहरने की व्यवस्था धर्मशालाओं में रहेगी। स्थानीय यात्राएं लोकल बसों से पूरी होंगी। आईआरसीटीसी के विकास गुप्ता ने अनुसार टूर पैकेज का किराया 12265 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन