{"_id":"6aab08248d1cf150180445c7","slug":"bhajans-resonate-at-suryakund-dham-devotees-sway-in-devotion-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1453113-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सूर्यकुंड धाम में गूंजे भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सूर्यकुंड धाम में गूंजे भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में बुधवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन यज्ञ में वेद मंत्रों की गूंज और शाम को संगीतमय भागवत कथा से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। भजनों पर श्रोता में झूमते नजर आए।
वृंदावन से आए कथा व्यास हनुमतेश ने कहा कि भगवान को जानने का मार्ग प्रशस्त करने वाली ही भागवत कथा है। कथा मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से दूर कर भगवान की भक्ति से जोड़ती है। श्रद्धा और विश्वास के साथ कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए तन और मन से उनका सुमिरन जरूरी है। भगवान धन के नहीं, सच्चे भाव के भूखे हैं।मुख्य अतिथि पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने आरती कर कथा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अवनीश कुमार शुक्ला ने किया। व्यवस्थापक कान्हा मिश्रा ने आभार जताया।