फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bhajan Samrat Anup Jalota participate in cultural program in gorakhpur

गोरखपुर में बोले भजन सम्राट अनूप जलोटा: योगी के कारण कलाकारों को घर में मिल रहा काम और मुंबई में सम्मान

Sun, 01 May 2022 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 May 2022 01:40 PM IST
सार

अनूप जलोटा ने कहा कि वह दौर और था जब अपना देश सोने चिड़िया थी और उसे लूटने के लिए आताताई आ जाते थे। इसकी रखवाली अब नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं, अब इसे लूटने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

विज्ञापन
Bhajan Samrat Anup Jalota participate in cultural program in gorakhpur
भजन सम्राट अनूप जलोटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वर्तमान में प्रदेश में कलाकारों को जितना अवसर व सम्मान मिल रहा है, उतना कभी नहीं मिला। घर में तो काम मिल ही रहा है, मुंबई में भी सम्मान मिलने लगा है। यह सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चलते संभव हो सका है।

विज्ञापन


यह बातें भजन गायक अनूप जलोटा ने कहीं। वह शनिवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर पहुंचने के बाद योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने कलाकारों को आगे बढ़ाने की हर संभावना पर न केवल विचार किया है बल्कि उसे कार्यरूप देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। उनके इसी प्रोत्साहन का नतीजा है कि आज पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश के कलाकार देश भर में चमक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खुद को योगी का सिपाही बताते हुए कहा कि प्रदेश के सांस्कृतिक विकास को लेकर मुख्यमंत्री के हर कदम वह उनके साथ हैं। गोरक्ष नगरी से अपने गहरे रिश्ते की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वह दर्जन से अधिक बार यहां आ चुके हैं। यहां आने के बाद उन्हें घर जैसा अहसास होता है।

 

 

मोदी-योगी के हाथों में देश सुरक्षित

बातचीत के क्रम में अनूप जलोटा ने कहा कि वह दौर और था जब अपना देश सोने चिड़िया थी और उसे लूटने के लिए आताताई आ जाते थे। इसकी रखवाली अब नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं, अब इसे लूटने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। प्रधानमंत्री के हाथ में देश और योगी के हाथ में प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित है।

अनूप जलोटा की प्रस्तुतियों से मुग्ध हुए श्रोता
स्वर सागर संस्था की ओर से शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में ‘पचपन से बचपन की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर अतिथि भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की सराहना करते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि ‘पचपन से बचपन की ओर’ कार्यक्रम प्रशंसनीय है। उन्होंने भजनों व गजलों की प्रस्तुति दी जिस पर लोग मुग्ध हो गए। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सुनिशा श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम के संयोजक प्रेम पराया रहे। संचालन अनुपम सहाय, आकृति विज्ञा अर्पण, सुश्रीया तिवारी, किशोरी, सुनिधि ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed