फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Belaghat robbery accused man jailed cash Tamancha recovered

बेलघाट इलाके में SBI से रुपये निकालकर जा रहे शख्स से हुई थी लूट, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 06:34 PM IST
विजय जैन उरूवा (गोरखपुर)।
उरूवा (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Wed, 29 Jan 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Belaghat robbery accused man jailed cash Tamancha recovered
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
बेलघाट इलाके के एसबीआई से रुपये निकालकर जा रहे रविंद्रनाथ दुबे से हुई 80 हजार रुपये की लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने 17 हजार 130 रुपये, एक तमंचा व घटना के समय इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


आरोपित की पहचान खजनी इलाके के सतुवाभार निवासी पहचान तोलाराम वर्मा के रूप में हुई। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि ब्रम्हसारी गांव निवासी रविन्द्रनाथ दुबे 20 जनवरी को एसबीआई बेलघाट से 80 हजार रुपये निकालकर घर आ रहे थे। कस्बे से 500 मीटर की दूरी पर एक लाल रंग की बाइक पर सवार बदमाश ने उनका बैग लूट लिया।
विज्ञापन


रविन्द्र की सूचना पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू की।  29 जनवरी को रविंद्र नाथ दुबे ने थाने पर आकर सूचना दी कि जिस व्यक्ति ने उनके साथ लूट की थी वह बेलघाट चौराहे पर बैंक के पास खड़ा है। उनकी सूचना पर पुलिस ने बैंक के पास पहुंचकर उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा कृष्ण कुमार सिंह, दरोगा मनीष त्रिपाठी, सिपाही अबरार खान, देवेंद्र सिंह और स्वाट टीम के प्रदीप, राकेश, इंद्रेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed