{"_id":"65092346119b7de7940d8826","slug":"begum-khair-school-manager-commits-suicide-by-shooting-himself-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बेगम खैर स्कूल के प्रबंधक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बेगम खैर स्कूल के प्रबंधक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 19 Sep 2023 10:00 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:00 AM IST
सार
कोतवाली थानाक्षेत्र के बल्ली पट्टी के मूल निवासी अकरम खान की पत्नी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। करीब दो वर्ष पहले डुमरियागंज के एक अधिवक्ता से दूसरी शादी कर लिए थे। जिसके बाद परिवार में तनाव रहने लगा था। हालांकि घटना की वजह के बारे में स्पष्ट तौर पर फिलहाल किसी को कुछ जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद अकरम खान। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में बेगम खैर प्रबंध कमेटी के प्रबंधक मोहम्मद अकरम खान (52) ने मंगलवार तड़के अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनका शव कोतवाली क्षेत्र के मुरलिजोत स्थित आवास पर पाया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाल विनय कुमार पाठक पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कोतवाली थानाक्षेत्र के बल्ली पट्टी के मूल निवासी अकरम खान की पत्नी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। करीब दो वर्ष पहले डुमरियागंज के एक अधिवक्ता से दूसरी शादी कर लिए थे। जिसके बाद परिवार में तनाव रहने लगा था।
विज्ञापन
हालांकि घटना की वजह के बारे में स्पष्ट तौर पर फिलहाल किसी को कुछ जानकारी नहीं है। मगर कई तरह बातें की जा रही हैं।