{"_id":"603f32756c6ed21d63401eb7","slug":"begging-woman-caught-with-26-stolen-phones-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मांगने के बहाने मोबाइल चोरी करती थी महिला, जानिए कैसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीख मांगने के बहाने मोबाइल चोरी करती थी महिला, जानिए कैसे हुआ खुलासा
Wed, 03 Mar 2021 12:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने भीख मांगने के बहाने घरों से लोगों के मोबाइल फोन चोरी करने की एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 26 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। महिला को गुलरिहा पुलिस ने मोगलहा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान झारखंड के जादूगोरा निवासी डोली सोबर के रूप में हुई है। गुलरिहा थाने में सीओ चौरीचौरा दिनेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 27 फरवरी को संध्या विहार कॉलोनी निवासी विजय प्रताप मौर्य के घर से पांच मोबाइल चोरी होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया था जिसमें भीख मांगने वाली एक महिला घर से मोबाइल चोरी करते दिखी थी। फुटेज के आधार पर घटना के पर्दाफाश के लिए टीम को लगाया गया था। इसी बीच गुलरिहा थाना प्रभारी को महिला के गुलरिहा पेट्रोल पंप के पास होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
महिला पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। जांच के दौरान आरोपी महिला के पास से 26 मोबाइल फोन मिले। इनमें से पांच मोबाइल विजय प्रताप मौर्य के घर से चोरी हुए थे। सीओ चौरीचौरा दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद 26 मोबाइल में से 16 के मालिकों की पहचान कर ली गई है। अन्य 10 की भी पहचान कर मोबाइल फोन उन्हें सौंप दिए जाएंगे।