फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Before Lok Sabha elections vehicles will start filling link expressway

Exclusive: लोकसभा चुनाव से पहले लिंक एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने लगेंगे वाहन, पीएम मोदी के हाथों होगा लोकार्पण

Mon, 23 May 2022 01:12 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 May 2022 01:12 PM IST
सार

निर्माण कार्य में तेजी के लिए 91 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण दो हिस्सों में कराया जा रहा है। एक हिस्सा गोरखपुर के जैतपुर से फुलवरिया तक का है। दूसरा हिस्सा गोरखपुर के कम्हरिया घाट से आगे आंबेडकर नगर से आजमगढ़ तक का है।

विज्ञापन
Before Lok Sabha elections vehicles will start filling link expressway
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala

विस्तार

 गोरखपुर पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे की सौगात आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मिल जाएगी। 91 किलोमीटर का लिंक एक्सप्रेस वे गोरखपुर को सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ देगा। इससे लखनऊ और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की राह आसान हो जाएगी। लिंक एक्सप्रेस वे 9 दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार होगा, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकार्पण कराया जाएगा।

विज्ञापन


गोरखपुर पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) करा रहा है। अब तक 46 फीसदी काम हुआ है। 54 फीसदी काम दिसंबर 2023 से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।  निर्माण कार्यों की अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी लगातार निगरानी कर रहे हैं। गोरखपुर और आजमगढ़ के जिम्मेदार अधिशासी अभियंता से निर्माण प्रगति भी जान रहे हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने साफ कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही लिंक एक्सप्रेस वे बनना है। बहरहाल, 91 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे पर छोटे-बड़े आठ टोल प्लाजा होंगे। दो टोल प्लाजा मुख्य होंगे, जिनपर ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा। छह टोल प्लाजा पर सामान्य शुल्क वसूला जाएगा। गोरखपुर से लिंक एक्सप्रेस वे के इंट्री प्वाइंट पर ही मुख्य टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। जैतपुर पिपरौली के पास एक्सप्रेस वे का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हिस्सों में हो रहा निर्माण
निर्माण कार्य में तेजी के लिए 91 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण दो हिस्सों में कराया जा रहा है। एक हिस्सा गोरखपुर के जैतपुर से फुलवरिया तक का है इसकी लंबाई 47.50 किलोमीटर है। दूसरा हिस्सा गोरखपुर के कम्हरिया घाट से आगे आंबेडकर नगर से आजमगढ़ तक का है। इसकी लंबाई 43.50 किलोमीटर है।

पहला भाग

गोरखपुर के जैतपुर से फुलवरिया
लंबाई 47.50 किलोमीटर
लागत 1774 करोड़
फ्लाई ओवर-4
बड़े ब्रिज-5
छोटे ब्रिज-7
अंडरपास-66
टोल प्लाज-4
रैंप प्लाजा-3

दूसरा भाग

गोरखपुर के कम्हरिया घाट से आगे आंबेडकर नगर से आजमगढ़
लंबाई 43.50 किलोमीटर
लागत 1250 करोड़
फ्लाई ओवर 3
बड़े- ब्रिज 4
छोटे ब्रिज 6
टोल प्लाजा 4

 

चार जिलों से होकर गुजरेगा लिंक एक्सप्रेस वे

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे चार जिलों से होकर गुजरेगा। गोरखपुर, संतकबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ को आपस में जोड़ेगा, लेकिन फायदा कई जिलों के लोगों को मिलेगा। निर्माण कार्य से जुड़े अफसरों का कहना है कि लिंक एक्सप्रेस वे के बनने से सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, बलिया व बस्ती की राह भी आसान हो जाएगी। हर जिले के लिए कनेक्टिविटी दी जा रही है। स्थानीय संपर्क मार्ग या फिर राज्य मार्ग से जोड़ा जा रहा है।

औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होगा

गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेस के आसपास औद्योगिक कॉरिडोर भी विकसित किया जाएगा। दोनों तरफ औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। यूपीडा की तरफ से जमीन अधिग्रहण की तैयारी भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार निवेशकों को बता चुके हैं। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि औद्योगिक कॉरिडोर को नोएडा की तरह विकसित किया जाएगा।   

कोरोना की वजह से बाधित रहा निर्माण कार्य

कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर की वजह से गोरखपुर पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे का काम बाधित रहा है। इस प्रोजेक्ट को दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लिहाजा, निर्माण कार्य पूरा होने की समयसीमा बढ़ाकर दिसंबर 2023 कर दी गई है।

गोरखपुर यूपीडा अधिशासी अभियंता ओंकार भारतीय ने कहा कि अपर मुख्य सचिव गृह के मार्गदर्शन में निर्माण कार्य चल रहा है। दिसंबर 2023 तक निर्माण कार्य पूरा होगा। निर्माण कार्य में यूपीडा की गोरखपुर व आजमगढ़ इकाई लगी है। तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed