फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Beekeeping can earn one lakh rupees in a month

इस विधि से महीने में कमा सकते हैं एक लाख रुपये, सरकार भी देगी सब्सिडी

Sun, 17 May 2020 03:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 03:32 PM IST
सार

  • गोरखपुर में होता है प्रशिक्षण, सरकार से 40 प्रतिशत तक अनुदान
  • मात्र एक लाख रुपये लगाकर एक साल में कर सकते हैं एक हजार किलो शहद का उत्पादन

विज्ञापन
Beekeeping can earn one lakh rupees in a month
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

अगर आप स्वरोजगार की सोच रहे हैं तो मधुमक्खी (मौन) पालन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपकी खेती बाड़ी की जमीन है और यह सड़क से कुछ दूर एकांत स्थान पर है तो यहां मधुमक्खी पालन करके महीने में एक लाख रुपए तक रुपये कमा सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए आप गोरखपुर में न सिर्फ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि इसको शुरू कर सरकार से 40 प्रतिशत तक सब्सिडी भी हासिल कर सकते हैं।

आने वाला समय न सिर्फ स्वरोजगार का है बल्कि केंद्र और प्रदेश सरकार का फोकस भी इसी पर है। सरकार खादी के साथ दूसरे ग्रामीण उद्योगों को बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है। इसी के तहत ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ाने के लिए मधुमक्खी पालन करके शहद उत्पादन को प्रोत्साहन दे रही।
विज्ञापन

 

इस वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन

मधुमक्खी पालन में सरकारी सहायता पाने के लिए upagriculture.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वेबसाइट को खोलने के बाद पारदर्शी किसाना सेवा योजना के नाम से पेज खुलेगा। इस पेज पर कृषक पंजीकरण विकल्प का चयन करें। फिर उद्यान विभाग का विकल्प आएगा। जहां पर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

मधुमक्खी पालन के लिए 90 हजार रुपये तक मिलती है सब्सिडी
एक बॉक्स को लगाने में चार से पांच हजार रुपये खर्च आता है। हरेक डिब्बे के लिए 800 रुपये और मधुमक्खी कॉलोनी के लिए 800 रुपये यानी कुल 1600 रुपये सब्सिडी एक बाक्स पर मिलेगी। अगर कोई किसान मधुमक्खी पालन के लिए 50 बॉक्स लगाता है, तो कुल 80 हजार रुपये बॉक्स और मधुमक्खी के लिए सब्सिडी मिलती है।

वहीं 10 हजार रुपये की सब्सिडी अन्य कार्य के लिए दी जाती है। अभी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन रसीद की पावर्ती रसीद उद्यान विभाग में जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी उद्यान विभाग के दफ्तर से ली जा सकती है।

कृषि विभाग केंद्र चौक माफी पीपीगंज में ले सकते हैं प्रशिक्षण

जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि कृषि विभाग केंद्र चौकमाफी पीपीगंज में मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। यहां पर 7 से 15 दिन का प्रशिक्षण लेकर मधुमक्खी पालन का काम शुरू किया जा सकता है। पीपीगंज के मधुमक्खी पालक राजू सिंह से बॉक्स और मधुमक्खी खरीद सकते हैं।

लाभार्थी बोले
हाइग्रोथ एग्रो इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर एवं मधुमक्खी पालक राजू सिंह ने कहा कि मात्र दो बॉक्स से मधुमक्खी पालन शुरू करके आज 600 बॉक्स का काम कर रहे हैं। मधुमक्खी समेत एक बॉक्स पर कुल चार से पांच हजार रुपये का खर्च आता है। एक बॉक्स से सालाना 50 किलो शहद का उत्पान हो सकता है।

ऐसे में अगर एक लाख रुपये की लागत से 20 बॉक्स लगाकर मधुमक्खी पालन शुरू करेंगे तो सालाना तीन लाख रुपये तक कमा सकते हैं। बॉक्स को लगाने में कुछ सावधानी की जरूरी है। ऐसे स्थान पर बॉक्स लगाना चाहिए जहां गर्मी के दिनों में छाया, ठंड के दिनों में धूप, सड़क से दूर हो। आसपास बिजली के हाईटेंशन तार के अलावा मोबाइल टावर न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed