फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Become a police, checked the bag and took away 70 thousand

पुलिस बनकर बैग चेक किया और लूट ले गए 70 हजार

Fri, 30 Jul 2021 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Become a police, checked the bag and took away 70 thousand
पुलिस बनकर बैग चेक किया और लूट ले गए 70 हजार
विज्ञापन

गोरखपुर। कोतवाली इलाके के शाहमारुफ में बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे बदमाशों ने पुलिस बनकर बिहार के दुकानदार जोगिंदर प्रसाद से 70 हजार रुपये लूट लिए। जोगिंदर बेटे के साथ चाय पीने के लिए रुके थे, इसी दौराए आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने एक दुकानदार की मदद से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज के मीरगंज निवासी जोगिंदर कुमार चश्मा और घड़ी का व्यापार करते हैं। महीने में एक बार वह खरीदारी करने के लिए शाहमारुफ आते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे ही बेटे के साथ बाजार में पहुंच गए थे। अभी वहां की सभी दुकानें नहीं खुली थी इस वजह से बेटे के साथ एक चाय की दुकान पर चले गए। जोगिंदर के मुताबिक, दुकान पर चाय पीने के दौरान ही दो लोग आए और अपने को पुलिस बताकर बैग चेक करने लगे। उनके दो साथी कुछ दूरी पर खड़े थे। इसी बीच उसमें से रुपये निकालकर फरार हो गए। कुछ देर बाद बैग देखने पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
24 अक्तूबर 2017: कोतवाली इलाके की रेती रोड पर कोलकाता के व्यापारी से 7.50 लाख लूटे
7 नवंबर 2017: मधुबनी, बिहार के व्यापारी तेज नारायण से कोतवाली के साहबगंज में 1.56 लाख लूटे
27 नवंबर 2017: शाहपुर इलाके में स्कूल प्रबंधक की पत्नी से जेवर लूटे
18 फरवरी 2018: कैंट के बेतियाहाता में दवा व्यापारी अमर केडिया की मां से जेवर लूटे
अक्तूबर 2018: कैंट इलाके के अलहदादपुर निवासी राकेश गुप्ता की पत्नी से बेतियाहाता में गहने लूटे
यह बरतें सावधानी
0 बिना वर्दी पुलिस बनकर चेकिंग करने वालों से पूरी तरह से सजग रहें, तुरंत पुलिस को सूचना दें
0 खुद को पुलिस बताने पर अगर वर्दी में नहीं है तो शोर मचाएं और फिर पुलिस को बताएं
0 शक होने पर फोटो खींच लें और जाने से पहले अपना सामान चेक कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed