{"_id":"5fc9ec95e08a2c051c3d7f5f","slug":"beauty-of-ramgarh-tal-by-music-system-will-make-from-gda","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत की यह मधुरता बढ़ाएगी रामगढ़ताल की शोभा, जानिए क्या है जीडिए का खास योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत की यह मधुरता बढ़ाएगी रामगढ़ताल की शोभा, जानिए क्या है जीडिए का खास योजना
Fri, 04 Dec 2020 01:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ताल के किनारे गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस) लगाने जा रहा है। इससे लोगों को जागरूक करने के साथ ही बचे समय में इस पर संगीत की मधुर ध्वनियां बजती रहेंगी। संगीत की यह मधुरता रामगढ़ ताल के आकर्षण को और भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
जीडीए ने कंपनियों से कोटेशन मंगाने का काम शुरू कर दिया है। अभी प्राप्त कोटेशन में वेदरप्रूफ स्पीकर, मल्टी चैनल एंप्लीफायर, अंडरग्राउंड ऑप्टिकल फाइबर केबल पर करीब ढाई करोड़ रुपये का खर्च बताया गया है।
विज्ञापन
प्राधिकरण इसके साथ ही अन्य कंपनियों के संपर्क में भी है। जेम पोर्टल पर भी निविदा डाली जाएगी। कोटेशन फाइनल होने के बाद मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। करीब 90 जोड़ी स्पीकर लगाने की योजना है। दो स्पीकर के बीच की दूरी 30 मीटर की होगी जिससे संगीत की ध्वनियां यहां पूरे रास्ते सुनाई दें।
विज्ञापन
जीडीए चीफ इंजीनियर पीपी सिंह ने बताया कि पैडलेगंज से नया सवेरा स्थल तक पीएएस लगाने की योजना है। कंपनियों से कोटेशन मंगाए जा रहे हैं। विवरण बनाकर मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पीएएस लगने से रामगढ़ताल क्षेत्र का आकर्षण और भी बढ़ेगा।