{"_id":"6279fb6216cff83321350ab9","slug":"beaten-up-for-refusing-to-take-coin-at-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पेट्रोल पंप पर सिक्का लेने से इनकार करने पर पीटा, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पेट्रोल पंप पर सिक्का लेने से इनकार करने पर पीटा, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Tue, 10 May 2022 11:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 May 2022 11:12 AM IST
सार
एसएसआई अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो में स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को सिक्का लेने से मना करने पर मनबढ़ों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी। एक कर्मचारी को गंभीर चोट आई है। घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजीत और छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप मालिक ने तहरीर में लिखा है कि रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल सखनी निवासी संजीत पेट्रोल भराने पहुंचा। पेट्रोल भरवाने के बाद सिक्का देने लगा कर्मचारियों ने पेट्रोल का पूरा दाम सिक्के के रूप में लेने से मना कर दिया।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद 6 लोगों के साथ पहुंचे युवकों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। जिसमें कर्मचारी व महराजगंज के पनियरा निवासी शैलेश को सिर में गंभीर चोट आई है। इस संबंध में एसएसआई अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।