{"_id":"6ab838c8fb57a826e8026687","slug":"batteries-stolen-from-jal-jeevan-mission-water-tank-recovered-three-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1464935-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जल जीवन मिशन की टंकी से चोरी बैटरियां बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जल जीवन मिशन की टंकी से चोरी बैटरियां बरामद, तीन गिरफ्तार
Sun, 27 Sep 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
उरुवा बाजार। बनकट गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से चोरी हुई बैटरियां पुलिस ने बरामद कर लीं। शनिवार को उरुवा पुलिस ने कुशल देईया से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो बैटरियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चचईराम निवासी मोनू (20), उनवल निवासी निखिल (18) और सिकरीगंज के असौजी गांव निवासी अनूप पासवान (26) के रूप में हुई। रौजा गांव निवासी अरविंद यादव ने 22 सितंबर को उरुवा थाने में अज्ञात के खिलाफ बैटरी चोरी की तहरीर दी थी। थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन