फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti block pramukh chunav 2021 election results news update

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: बस्ती में रुका भाजपा का विजय रथ, सपा और निर्दल ने मारी आखिरी बाजी

Sat, 10 Jul 2021 06:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jul 2021 06:57 PM IST
सार

दुबौलिया में सपा की गीता देवी को मिले 37 वोट, भाजपा समर्थित को 19 वोट ही मिले, रुधौली में निर्दल उम्मीदवार अनूप चौधरी को 51, भाजपा समर्थित को मिले केवल 11 वोट।

विज्ञापन
Basti block pramukh chunav 2021 election results news update
बस्ती ब्लॉक प्रमुख चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के दुबौलिया और रुधौली में आखिरकार भाजपा का विजय रथ का पहिया थम गया। दुबौलिया में सपा की गीता देवी ने बाजी मारी। रुधौली में निर्दलीय उम्मीदवार अनूप चौधरी प्रमुख चुने गए। दोनों विजयी उम्मीदवारों को जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलक्ट्रेट में प्रमाणपत्र दिया।  मतदान और मतगणना के दौरान दोनों ब्लॉक मुख्यालयों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। दुबौलिया में तीखी नोकझोंक को छोड़ निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

विज्ञापन


जिले में कुल चौदह ब्लॉकों में से 12 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। दुबौलिया और रुधौली में भाजपा को सपा और निर्दलियों से कड़ी टक्कर मिली। इन दोनों ब्लॉकों में शनिवार को मतदान हुआ। दुबौलिया में सपा नेता व पूर्व प्रमुख तालेवन यादव की पत्नी गीता यादव को 37 मत मिले। भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। यहां सुबह से ही डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव पहुंच गए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा रामजानकी मार्ग और ब्लॉक की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल को तैनात किया गया था। केवल मतदाता क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ही ब्लॉक तक जाने की अनुमति दी गई। यहां बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ था, जिसे देखते हुए अधिकारियों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो जाने पर उन्होंने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुधौली में निर्दल प्रत्याशी अनूप कुमार चौधरी को जीत मिली। अनूप को 51 और भाजपा उम्मीदवार रेखा चौधरी को 11 मत मिले। तीन मत अवैध घोषित हुए। अनूप को पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह का समर्थन था। निर्दल प्रत्याशी आलोक चौधरी और राकेश चौधरी को कोई मत नहीं मिला। मतदान के दौरान यहां भी भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसके चलते न तो भीड़ एकत्रित होने पाई और न ही कहीं कोई विवाद हुआ।

 

सपा ने कहा, लोकतंत्र की हुई जीत

दुबौलिया में सपा की गीता देवी को मिली जीत पर सपाइयों ने जमकर खुशी मनाई। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि भाजपा का पूरा प्रयास था कि यहां भी निर्विरोध चुनाव हो जाए। सपा कार्यकर्ता हर कदम पर डटे रहे। उसका नतीजा जीत के रूप में सामने आया है। यदि अन्य को नामांकन करने दिया गया होता तो अन्य ब्लॉकों में नतीजे अलग होते। कहा कि दो ब्लॉकों के नतीजों से यह साफ हो गया है कि जिस तरह से पंचायत चुनाव में अराजकता हुई, उससे भाजपा के प्रति लोगों के मन में गुस्सा है।

नजरबंद रहे पूर्व मंत्री और कई सपा नेता
मतदान में बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस सुबह से अलर्ट मोड में रही। सपा नेता और पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के घर के बाहर सुबह ही पुलिस तैनात हो गई थी। वहीं पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी को काफी देर तक पुरानी बस्ती थाने में बैठाए रखा गया। इसके अलावा अन्य सपा नेताओं के घरों के आसपास भी पुलिस फोर्स तैनात रही और गतिविधि पर नजर बनाए रखी।

बी फार्मा कर चुके अनूप बने रुधौली ब्लाक प्रमुख
रुधौली। वर्चस्व की लड़ाई में ब्लॉक प्रमुख पद पर काबिज हुए अनूप चौधरी बी फार्मा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में ब्लॉक प्रमुख के पद पर यह चौथी बार सफलता है। इसके पूर्व उनके पिता स्व. शिवकुमार चौधरी दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। जबकि माता जानकी देवी एक बार दो साल के लिए तथा दूसरी बार तीन साल के लिए ब्लॉक प्रमुख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed