फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Based on the complaint of the victim, the police registered an FIR against five accused.

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया में बाथरूम में घुसकर महिला से छेड़खानी, घर में तोड़फोड़

Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Based on the complaint of the victim, the police registered an FIR against five accused.
- पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में बाथरूप में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि दो फरवरी की सुबह करीब छह बजे तीन युवक अचानक उसके घर के बाथरूम में घुस आए। उन्होंने उसका हाथ पकड़कर गलत हरकतें करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता भागी लेकिन तीनों युवकों के साथ एक अन्य महिला और एक पुरुष भी आ गए। आरोपियों ने घर में घुसकर वहां मौजूद पीड़िता के बूढ़े मामा के साथ भी मारपीट की। इस हमले में पीड़िता की बाईं आंख में गंभीर चोट आई, जबकि उसके मामा भी घायल हो गए। आरोपियों ने घर में रखी बाइक व अन्य सामान भी तोड़ दिया। शिकायत पर पीपीगंज पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed