फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Based on criminal history, 'B' history sheet of three miscreants opened

Gorakhpur News: आपराधिक इतिहास के आधार पर तीन बदमाशों की खुली ‘बी’ हिस्ट्रीशीट

Sat, 09 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Based on criminal history, 'B' history sheet of three miscreants opened
गोरखपुर। गोला पुलिस ने आपराधिक इतिहास के आधार पर तीन अपराधियों की ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस ने ये कार्रवाई एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के आदेश पर की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के ग्राम चिलवा निवासी पवन साहनी उर्फ पवन निषाद के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में सात मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर गोला, उरुवा बाजार और एम्स में भी आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। इसी तरह ग्राम शंकर साहब का पोखरा वार्ड नं. 18 निवासी अभिषेक यादव उर्फ पुष्कर के खिलाफ भी चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल पांच आपराधिक प्राथमिकी दर्ज पाए गई है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी कई गंभीर मामलों में आरोपी रह चुका है। वहीं, अतीश डोम उर्फ पितरदेव निवासी छोटी बेवरी के खिलाफ गोला सहित देवरिया, कुशीनगर और अन्य जनपदों में कुल आठ प्राथमिकी दर्ज है। इनमें लूट, छिनैती, मारपीट, धमकी और अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं। वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। एसएसपी के अनुसार, तीनों अपराधियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उन्हें दुराचारी घोषित किया गया है और ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed