{"_id":"5ff33911436d00773a70912e","slug":"barricading-started-in-gorakhnath-temple-for-khichdi-fair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेला: गोरखनाथ मंदिर में शुरू हुई बैरिकेडिंग, मेले में सजेंगी 500 से अधिक दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेला: गोरखनाथ मंदिर में शुरू हुई बैरिकेडिंग, मेले में सजेंगी 500 से अधिक दुकानें
Mon, 04 Jan 2021 09:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Jan 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
बैरिकेडिंग में सहयोग करते मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला परिसर में अधिकतर दुकानें सज चुकी हैं। सोमवार से श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश के लिए बैरिकेडिंग का काम भी शुरू हो गया। कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने भी बैरिकेडिंग कार्य में सहयोग कर इसकी शुरुआत कराई।
विज्ञापन
कोविड काल में लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए मेला प्रबंधन की पूरी तैयारी है। रोमांचित करने के लिए मौत का कुआं तैयार है। वहीं ब्रेक डांस झूले के सामने ड्रैगेन झूले का इंतजार है। मेले का खास स्टूडियो सज चुका है। सोलंबो, टोरा-टोरा और कठघोड़वा जैसे झूले लग चुके हैं। सर्कस और जादू की टीम ने भी अपना बाजार सजाना शुरू कर दिया है। मेले की खास पहचान खजला की दुकानेें भी सजने लगी हैं। खानपान और घरेलू समान की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन
मेला प्रबंधक शिव शंकर उपाध्याय ने बताया कि मेले में देशभर से 500 दुकानदार पहुंच अपनी दुकानें सजाएंगे। अब तक 150 से अधिक दुकानें सज चुकी हैं और 350 से अधिक दुकानदार मेला परिसर में पहुंच चुके हैं लेकिन मेला परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों के कारण वह अपनी दुकानें अब तक सजा नहीं सके हैं। इस सप्ताह के अंत तक मेला परिसर में सभी दुकानें सज जाएंगी।
विज्ञापन
मेले में 40 फीसद मुस्लिम दुकानदार
मेला प्रबंधक ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मेले को लेकर मुस्लिम दुकानदारों का उत्साह देखने लायक है। मेले के 40 फीसद तादाद मुस्लिम दुकानदारों की है। ज्यादातर मुस्लिम दुकानदारों नें जूता, चप्पल, क्राकरी, बिसाता, रेडीमेड कपड़े, फाइबर के सामानों के परिसर में स्थान आवंटित कराया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।