फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baratis gone to wedding trouble due to lockdown of India Nepal border

लॉकडाउन का असर: भारत से नेपाल में गए बरातियों के छूटे पसीने, पगडंडियों से दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे लोग

Sat, 22 May 2021 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 May 2021 02:43 PM IST
सार

एक किलोमीटर दूर से कंधे पर सामान लाद भारत में  आए बराती।

विज्ञापन
Baratis gone to wedding trouble due to lockdown of India Nepal border
पगडंडियों से सामान ले जाते बराती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लॉकडाउन के कारण भारत-नेपाल की सीमा सील है। लेकिन पहले से तय शादी होने के कारण दोनों देशों के लोगों को पगडंडियों से आवागमन करना मजबूरी बन गया है। जहां पैदल यात्रा कर दुल्हन के घर पहुंच विवाह संपन्न करा रहे हैं। विदाई में मिले सामानों को कंधों पर लादकर नेपाल से भारत लाकर खड़े वाहनों पर लादने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

  
गोरखपुर जिले के पीपीगंज निवासी राधेश्याम साहनी के पुत्र अरविंद की शादी छह माह पूर्व नेपाल के जिला रूपनदेही के गांव पालिका वार्ड नंबर तीन रगरगंज निवासी अशोक के बेटी से 21 मई को तय हुई थी। 
विज्ञापन


भारत नेपाल सीमा से सटे खनुआ बार्डर पर शुक्रवार की रात आए बरातियों के वाहनों को सीमा सील होने के कारण भारतीय सीमा में रोक दिया गया। जहां बराती पगडंडी से दुल्हन के घर पर नेपाल के रगरगंज पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह विदाई में मिले सामानों को कंधे पर रखकर भारत की सीमा तक पहुंचे।। जिससे बरातियों के पसीने छूट गए। बराती दिनेश, कमलेश, मुकेश यादव, सुनील गौड़ आदि लोगों ने बताया कि ऐसी शादी तो बरसों याद रहेगी, पहले इतनी दिक्कत होने की जानकारी मिलती तो बरात में शामिल नहीं होते।

दूल्हे के पिता राधेश्याम ने बताया कि शादी को सीमा खुलने के बाद तक टालने का मन बना लिया था लेकिन बेटे के जिद के कारण तय तारिख में विवाह करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed