फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bar Association elections today in gorakhpur

गोरखपुर: बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 2392 मतदाता तय करेंगे भाग्य

Fri, 09 Oct 2020 09:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Oct 2020 09:18 AM IST
सार

  • एक दिन पूर्व अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वकीलों ने किया प्रचार-प्रसार
  • मुख्य द्वार से हर जगह अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगते दिखे समर्थक

विज्ञापन
Bar Association elections today in gorakhpur
चुनाव से पहले प्रचार करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिविल न्यायालय, बार एसोसिएशन के चुनाव आज होंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदान के बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले अध्यक्ष व मंत्री के चुनाव परिणाम घोषित होंगे। दूसरे पदों के लिए मतगणना नौ अक्तूबर को कराई जाएगी। इस चुनाव में 2392 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए इस वर्ष मतदान के लिए सर्विस ऑफ प्रैक्टिस (एसओपी) साथ लेकर आना अनिवार्य किया है। एसओपी नहीं होने पर कोई भी अधिवक्ता मतदान नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं के पास मूल सीओपी कार्ड नहीं होने की स्थिति में यूपी बार काउंसिल की वेबसाइट से सीओपी जारी होने के प्रमाण की फोटोकॉपी, प्रिंट आउट के साथ बार काउंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एसओपी कार्ड की मदद से गलत तरीके से मतदान पर अंकुश लगेगा, क्योंकि जो अधिवक्ता अदालत परिसर में कभी-कभी ही दिखते हैं या अदालत से लगभग पूरा वर्ष दूर रहते हैं, वे एसओपी कार्ड नहीं होने से मतदान नहीं कर सकेंगे।

अंतिम दिन भी जमकर प्रचार

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राम गोविंद पति तिवारी ने बताया कि चुनाव में कुल 2392 एसओपी धारक मतदाता भाग लेंगे। मतदान के लिए कुल छह बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने प्रत्याशियों से सुबह साढ़े आठ बजे एसोसिएशन के सभागार में उपस्थित होने की अपील की। ताकि मतदान पेटिका को उनके समक्ष दिखाने के बाद उसे सील बंद किया जाए।

सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक वकील एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी अदालत परिसर में प्रचार प्रसार करते दिखे। मुख्य द्वार से लेकर परिसर के हर कोने में प्रत्याशियों के समर्थकों के दल इश्तेहार और होर्डिंग लगाते दिखे। समर्थक उनके प्रत्याशियों के अपील पत्र मतदान करने वाले वकीलों को देकर वोट मांगते दिखे।

गुरुवार की सुबह से ही सिविल अदालत परिसर में चुनाव दिवस के संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गईं और शाम तक टेंट, कुर्सियां-टेबल और अन्य सभी आवश्यक तैयारियां की जाती रहीं। हालांकि, एल्डर्स कमेटी द्वारा भीड़ एकत्रित न करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।  

मतदान की प्रक्रिया दस बजे से शुरू होकर शाम करीब चार बजे तक जारी रहेगी। फिर करीब सात-आठ बजे तक अध्यक्ष और मंत्री पद के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष पद और मंत्री पद के लिए इस बार दस-दस वरिष्ठ वकीलों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed