फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bar Association Civil Court Election Manoj elected President and Dhirendra Minister

बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव: मनोज अध्यक्ष और धीरेंद्र मंत्री निर्वाचित

Wed, 30 Mar 2022 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Mar 2022 10:56 AM IST
सार

अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए कुल सात-सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय, सदस्य हरिप्रकाश मिश्र, सुरेश शुक्ल व अरविंद पांडेय ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। उ

विज्ञापन
Bar Association Civil Court Election Manoj elected President and Dhirendra Minister
अपनी पर्ची बनवाकर अधिवक्ताओं ने मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार पांडेय विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने उमापति उपाध्याय को 577 मतों से पराजित किया। वहीं, मंत्री पद पर कांटे की टक्कर में धीरेंद्र कुमार द्विवेदी को 910 मतों से विजयी घोषित किया गया। उन्होंने गिरिजेश मणि त्रिपाठी को 214 मतों से पराजित किया। शेष पदों की मतगणना बुधवार को होगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए कुल सात-सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय, सदस्य हरिप्रकाश मिश्र, सुरेश शुक्ल व अरविंद पांडेय ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शेष पदों के लिए मतगणना बुधवार को होगी। यह सिलसिला अंतिम परिणाम जारी होने तक चलेगा।
विज्ञापन


चुनाव में 2,209 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, अशोक नारायण धर दूबे, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, कमल शंकर पति त्रिपाठी, सुभाष शुक्ल, शंभू नाथ दूबे, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, दीपक कुमार शुक्ल, अरविंद राम त्रिपाठी, शिखर पांडेय, ऋषि श्रीवास्तव ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसे कितने मत मिले

अध्यक्ष
अभिमन्यु पांडेय 338
उमापति उपाध्याय 400
जंग बहादुर प्रसाद 81
बलवंत शाही 154
बसंत कुमार उपाध्याय 63
मनोज कुमार पांडेय 977
रत्नाकर सिंह 171

मंत्री
आशुतोष कुमार मिश्र 108
गिरिजेश मणि त्रिपाठी 696
धीरेंद्र कुमार द्विवेदी 910
विनोद कुमार यादव 149
वीरेंद्र धर दूबे 38
शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव 194
सुशील चन्द साहनी 84

 

समर्थकों ने दिन भर किया टेंपो हाई

समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में पूरे दिन नारेबाजी की। मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रत्याशियों का जमावड़ा रहा। वे अंतिम समय तक मतदाताओं को लुभाते नजर आए। बैनर पोस्टर भी लगाए गए थे। प्रत्याशियों ने मतदाताओं की सुविधा के लिए अपने-अपने काउंटर लगाए थे, जहां बैठकर समर्थक मतदाता सूची से नाम खोजकर पर्ची बनाते थे।

खर्चीला हुआ चुनाव

आम अधिवक्ताओं का मानना है कि चुनाव अब खर्चीला हो गया है। बैनर, पोस्टर टी शर्ट आदि खर्चों को वहन कर पाना आम अधिवक्ताओं के बस की बात नहीं है। युवाओं की सक्रियता ने चुनाव को हाईटेक बना दिया है। ग्रुप मैसेज, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम आदि सोशल साइट्स का भी उपयोग किया गया।

नान रेजिडेंट और बाहरी से बार की गरिमा हो रही धूमिल

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को नान रेजिडेंट और बाहरी प्रभावित करने लगे हैं। विगत वर्षों से इनका दखल कुछ ज्यादा हो गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता इससे काफी हैरान हैं। उनका मानना है कि यह एसोसिएशन विद्वानों और बुद्धिजीवियों का संगठन है। इसकी अपनी गरिमा और परंपरा रही है। चुनाव शालीनता और बड़प्पन के साथ होना चाहिए। हाल के वर्षों में हुए चुनावों ने एसोसिएशन की गरिमा को प्रभावित किया है। इस बार चुनाव में बाहरी को परिसर में लाकर नारेबाजी कराने से कई अधिवक्ता दुखी और क्षुब्ध नजर आए। चर्चा है कि कुछ प्रत्याशियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। इसी वजह से गंभीर लोग दूर रहे हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि मुझे विजयी बनाने और अपना अमूल्य मत देने के लिए सभी अधिवक्ताओं को हृदय से धन्यवाद। विश्वास दिलाता हूं कि आप सबकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।

नवनिर्वाचित मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह अधिवक्ताओं का मेरे प्रति विश्वास की जीत है। विश्वास की इस डोर को टूटने नहीं दूंगा। हमेशा अधिवक्ताओं के हित में खड़ा रहूंगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed