फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bank employees went on strike on Friday over pending demands, including the elimination of disparities.

Gorakhpur News: हड़ताल से 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sun, 13 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bank employees went on strike on Friday over pending demands, including the elimination of disparities.
गोरखपुर। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) में असमानता खत्म करने समेत लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर में करीब नौ लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए। गोरखपुर में बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने जिलेभर से जुटे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली। बैंक यूनियनों के अनुसार हड़ताल से गोरखपुर मंडल में करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और बैंक ट्रांसफर समेत कई सेवाएं प्रभावित रहीं। रैली में महिला बैंककर्मियों की भी बड़ी भागीदारी रही। उन्होंने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के उपमहामंत्री राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि 2015 में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश की शुरुआत हुई थी। मार्च 2024 में सभी शनिवार को अवकाश देने और इसके एवज में प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने पर सहमति बनी थी लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed