फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ban on sending onion Nepal from India due to increased onion prices

भारत से नेपाल प्याज भेजने पर प्रतिबंध, सीमा से लौटे 35 ट्रक

Tue, 15 Sep 2020 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज/सोनौली।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज/सोनौली। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Sep 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Ban on sending onion Nepal from India due to increased onion prices
सीमा पर रोके गए प्याज लदे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश मिलते की सोनौली की नेपाल सीमा पर प्याज लदे ट्रकों को रोक दिया गया है। मंगलवार की सुबह सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले प्याज की गाड़ियों को सोनौली कस्टम अधिकारियों ने रोक दिया। ट्रक को नेपाल सीमा से वापस लौटा दिया गया।

विज्ञापन


प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज भेजने पर  प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड ने प्याज के निर्यात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर कस्टम सोनौली शशांक यादव ने बताया कि देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश  लगने के मद्देनजर नेपाल में प्याज भेजने पर रोक लगा दी गई है। प्याज लदे ट्रक जो सीमा पर पहुंचे, उन्हें कस्टम विभाग द्वारा वापस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक सोनौली मेवा लाल ने बताया कि मंगलवार को प्याज लदा 35 ट्रक सीमा पर रोका गया। इन दिनों भारत में प्याज महंगे दर पर बिक रही है। इस वजह से पहले देश में प्याज की जरूरतों को पूरा करने के बाद ही कहीं बाहर भेजा जाएगा। सूचना जारी होने के बाद सोनौली बॉर्डर पर कस्टम कार्यालय पर प्याज से लदे भारतीय ट्रकों को रोक दिया गया। वहीं नासिक, शाहजहांपुर, इंदौर, कानपुर से आने वाले प्याज से लदे ट्रकों को भी वापस कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed