फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ban on councilor preference work lifted, mobilization intensified

Gorakhpur News: पार्षद वरीयता के कार्यों पर रोक हटी, लामबंदी और तेज

Wed, 14 Aug 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 14 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Ban on councilor preference work lifted, mobilization intensified
15वां वित्त और नगर निगम निधि के मामले में नहीं हो सका कोई फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम प्रशासन ने पार्षद वरीयता के कामों पर लगी रोक हटा ली है। जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा, लेकिन कुछ ही वार्डों में ज्यादा काम के आरोप को लेकर मची रार के बाद अब पार्षदों में लामबंदी तेज हो गई है।
15वां वित्त और नगर निगम निधि के मामले में कोई फैसला नहीं हो सका है। नगर निगम कार्यालय का माहौल दूसरे दिन मंगलवार को भी गरम रहा। पूरे समय इसी मुद्दे पर चर्चा होती रही। पार्षदों की अलग-अलग मेयर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ बैठक होती रही।
विज्ञापन

कई वार्डों के लोग अपनी-अपनी काॅलोनी की प्रस्तावित सड़क, नाली आदि के कामों के भविष्य को लेकर पार्षद से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं तो पार्षद उन्हें यह आश्वस्त करते देखे-सुने जा रहे कि जल्द ही काम शुरु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों में काम के बंटवारे में मनमानी का आरोप लगाते हुए कुछ पार्षदों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने निगम के विभागीय कार्य छोड़कर पार्षद वरीयता, 15वां वित्त समेत सभी कार्यों पर फिलहाल रोक लगा दी। हाल ही में निकाले गए 94 काम के टेंडर भी निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें पार्षद वरीयता, नगर निगम निधि और 15वां वित्त के काम शामिल हैं।

पूरे मामले पर मंथन के बाद निगम प्रशासन ने फिलहाल पार्षद वरीयता के कामों पर से रोक हटा ली है। जल्द ही फिर से टेंडर जारी किया जाएगा।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पार्षद वरीयता के कामों पर लगी रोक हटा ली गई है। जल्द ही टेंडर भी निकाला जाएगा। नए प्रस्ताव भी मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed