फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bamnath murdered and dead body thrown in gorakhpur

Gorakhpur Murder: बमनाथ की थी हत्या कर फेंकी गई लाश, बेटे ने की पहचान

Sat, 21 May 2022 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 May 2022 11:50 AM IST
सार

 थाना प्रभारी गगहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि बेटे ने अपने पिता के रूप में शिनाख्त कर ली है। शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि किन कारणों से मौत हुई है।

विज्ञापन
Bamnath murdered and dead body thrown  in gorakhpur
मौके पर फॉरेंसिक जांच करती टीम। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के गंभीरपुर-कोठा मार्ग पर कोठा नहर के पास मिले शव की पहचान कोठा गांव निवासी बमनाथ दुबे (60) के रूप में हुई। छोटे बेटे ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पता चला कि मंगलवार रात बमनाथ दुबे घर से निकले थे और फिर लौटे नहीं। उधर, पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके के कोठा नहर के पास बृहस्पतिवार को खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। चेहरे पर तेजाब फेंकने, गला रेतने के अलावा गुप्तांग पर भी चोट के निशान मिले थे। दोनों आंख भी गायब थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया था। इसी बीच घटना के बारे में जानकारी होने पर बेटा प्रभात ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन

पुलिस ने बेटे प्रभात का डीएनए जांच भी कराया

पुलिस के अनुसार, बमनाथ दुबे के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा प्रभात है, जिसने पहचान की है। वहीं एक बेटा बाहर रहकर कमाता है और इस समय वहीं है। दूसरा बेटा गांव पर ही रहकर खेती करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बेटे प्रभात का डीएनए जांच भी कराया है। थाना प्रभारी गगहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि बेटे ने अपने पिता के रूप में शिनाख्त कर ली है। शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि किन कारणों से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed