फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ballia MP said in Tiwari Hata- country's democracy is in danger

Gorakhpur News: तिवारी हाता में बलिया के सांसद बोले- खतरे में देश का लोकतंत्र

Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ballia MP said in Tiwari Hata- country's democracy is in danger
सपा सांसद सनातन पांडेय ने विनय शंकर तिवारी के परिवार से की मुलाकात
विज्ञापन


गोरखपुर। सरकार सभी संस्थाओं का उपयोग विरोधियों को परेशान करने के लिए कर रही है, जबकि लोकतंत्र में इसकी मान्यता नहीं है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा को नौजवानों, किसानों और देश की सीमाओं से कोई लेना-देना नहीं है।
ये बातें बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहीं। बृहस्पतिवार को वह धर्मशाला स्थित तिवारी हाता पहुंचे और भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी के पुत्र इशान शंकर तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान कहा कि सपा पूरी तरह से तिवारी परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, शिव कुमार दुबे, आशुतोष गुप्ता, इमरान खान, मैना, राहुल यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, गवीश दुबे, कीर्ति निधि पांडे, अविनाश तिवारी, बिन्दा देवी, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध में बोलने पर पीछे लग जाती है ईडी
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि सरकार के विरोध में जो बोलता है, उसके पीछे ईडी व सीबीआई लग जाती है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। तिवारी परिवार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिलेगी। भाजपा सभी संस्थाओं का उपयोग विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है। सपा को 37 सीट देकर भाजपा के पूर्ण बहुमत को यहां की जनता ने रोका था।



सपा के पक्ष में होगा आने वाला चुनाव
सांसद ने कहा कि 2027 का चुनाव सपा के पक्ष में होगा। सपा जो कहती है, वह करती है। कहा कि पार्टी तिवारी परिवार के साथ हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी यह बात कह चुके हैं। चिल्लूपार के भाजपा विधायक की ओर से की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed