फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baisakhi celebrated with reverence and enthusiasm

Gorakhpur News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बैसाखी

Sun, 14 Apr 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 14 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi celebrated with reverence and enthusiasm
फोटो -
विज्ञापन

- सिख समाज के लोगों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया खालसा साजना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सिख समाज के लोगों ने शनिवार को शहर के प्रमुख ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर में शनिवार को खालसा साजना दिवस बैसाखी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान जहां गुरबाणी कीर्तन, पाठ व बोले सो निहाल के जयकारों की गूंज रही..., वहीं सेवा, सुमिरन में तल्लीन संगत का गुरू के प्रति निष्ठा का भाव दिखा। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने लंगर का प्रसाद छका।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ से हुई। उसके बाद हजूरी रागी मनप्रीत सिंह खालसा, गुरुद्वारा मोहद्दीपुर के रागी रसपाल सिंह, लखनऊ से आए रागी प्रीतम सिंह तथा यमुना नगर के हरप्रीत सिंह के जत्थों ने गुरबाणी का मधुर कीर्तन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कथा वाचक असिस्टेंट प्रोफेसर गुरमीत सिंह खालसा ने खालसा साजना दिवस के स्वर्णिम इतिहास को बताते हुए गुरू उपदेश व भक्ति मार्ग पर चलने की सलाह दी।
विज्ञापन

सदर सांसद रविकिशन ने गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने कि सिख धर्म की वीरता, साहस तथा राष्ट्र व समाज के लिए दी गई कुर्बानियां अविस्मरणीय है। विश्वजीताशुं सिंह, राहुल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, शिवेंद्र त्रिपाठी, डॉ प्रियंका नितिन वर्मा, दुर्गेश कोरी, सचिन गुप्ता सहित काफी संख्या में लोगों ने माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह, मैनेजर राजेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह साहनी, कुलदीप सिंह नीलू, गगन सहगल, दीपक साधवानी, केशव मृगवानी, नितिन मृगवानी, बलवीर सिंह, अशोक मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष बच्चे शामिल रहे।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed